Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बांग्लादेश में दीपु चंद्र दास की हत्या के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन, लाठीचार्ज, कई हिरासत में लिए गए

पुलिस प्रशासन पूरे इलाके में हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है

23 Dec 2025

बांग्लादेश में दीपु चंद्र दास की हत्या के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन, लाठीचार्ज, कई हिरासत में लिए गए

कोलकाता। बांग्लादेश के मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपु चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को कोलकाता में बंगीय हिंदू जागरण के आह्वान पर निकाले गए विरोध मार्च के दौरान भारी हंगामा हो गया। सियालदह से शुरू होकर बेकबागान स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के घेराव के लिए निकाले गए इस मार्च के दौरान हालात बेकाबू हो गए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ यह विरोध मार्च दोपहर करीब 02 बजे जैसे ही बेकबागान स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के पास पहुंचा, प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। एक बैरिकेड टूटने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी आयोग कार्यालय के काफी नजदीक पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
हालात काबू के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस की लाठियों से कई लोगों के सिर फट गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को जब वैन में बिठाकर ले जाया जा रहा था उस समय प्रदर्शनकारियों ने वाहन को घेर कर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह वाहन को वहां से निकाला गया।
इस बीच पुलिस ने हिंदू जागरण सभा को अवैध घोषित कर दिया और प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक इलाके को खाली करने की अपील की। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है। पुलिस प्रशासन पूरे इलाके में हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश में दीपु चंद्र दास की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन
पुलिस प्रशासन पूरे इलाके में हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News